सड़क पर दौड़ने लगे ओवरलोड गन्ना वाहन
गन्ने का सीजन शुरू होते ही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला दौड़ने शुरू हो गए हैं। ओवरलोड वाहन से मार्ग पर चलने वाले अन्य वाहनों व राहगीरों के साथ दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है लेकिन अधिकारी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
बुलंदशहर, जेएनएन। गन्ने का सीजन शुरू होते ही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला दौड़ने शुरू हो गए हैं। ओवरलोड वाहन से मार्ग पर चलने वाले अन्य वाहनों व राहगीरों के साथ दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है, लेकिन अधिकारी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
गन्ने लदे टैक्टर ट्राला लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सबसे अधिक परेशानी अहमदगढ़ पहासू मार्ग पर होती है। ट्रैक्टर ट्राला से मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन कोई इन वाहनों को रोकने टोकने वाला नहीं है।
कोर्ट के आदेशों की हो रही है अवहेलना
गन्ना लदे ओवरलोड वाहन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना कर रहे हैं। कोर्ट के ओवरलोड वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के आदेश के बाद भी परिवहन विभाग व पुलिस विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि वह बार-बार पुलिस अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।