विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी की बाइक समेत एक हिरासत में, साथी फरार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 10:53 PM (IST)

जरगवां क्षेत्र के रामघाट थाना पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक बेचने जा ...और पढ़ें

चोरी की बाइक समेत एक हिरासत में, साथी फरार
चोरी की बाइक समेत एक हिरासत में, साथी फरार

बुलंदशहर, जागरण टीम। जरगवां क्षेत्र के रामघाट थाना पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक बेचने जा रहे एक बाइक चोर को हिरासत में ले लिया। जबकि दूसरा बाइक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

रविवार की प्रात: थाना प्रभारी मुकेश कुमार व उपनिरीक्षक रिकू कुमार मय पुलिस बल के साथ वाहन चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो शातिर वाहन चोर अलग-अलग बाइक पर सवार होकर बाइकों को बेचने के उद्देश्य से ग्राम गोकुलपुर सांकरा की तरफ जाने वाले हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ खड़े वाले बाबा आश्रम के पास तिराहे के समीप घेराबंदी कर ली। तभी सामने से आ रहे दो बाइक सवार में से एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपित बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। हिरासत में लिए आरोपित बबलू पुत्र ऊदल सिंह निवासी ग्राम रतुआ नगला थाना रामघाट जनपद बुलंदशहर की तलाशी में पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा, दो जिदा कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि बाइक उसने व उसके साथी यशपाल उर्फ किशनपाल पुत्र सोरन सिंह ने मिलकर जनपद गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की थी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नहर की पटरी में बना गड्ढा दे रहा हादसे को न्यौता

ऊंचागांव। नहर विभाग की अनदेखी के चलते गांव पिलखनी के निकट नहर की पटरी में बना हुआ गड्ढा कभी भी बडे़ हादसे का सबब बन सकता है। ग्रामीण लगातार पटरी में बने गड्ढे की शिकायत करते चले आ रहे है। उसके बाद भी नहर विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है।

ऊंचागांव को अनूपशहर से जोड़ने वाली नहर की पटरी में जगह जगह गड्ढे होने के कारण राहगीर पहले से ही परेशान हैं। लेकिन गांव पिलखनी के निकट नहर की पटरी में गहरे गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। नहर पटरी पर रात-दिन वाहनों का आवागमन रहता है। इसी पटरी से आए दिन बच्चों से भरी बस और छोटे वाहन भी गुजरते हैं। पटरी में बना गडढा अनहोनी का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर विभाग और पीडब्लूडी के आला अधिकारियों से कई बार गड्ढे से मुक्ति दिलाने के लिए शिकायत कर चके हैं। उसके बाद भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसको लेकर राहगीर और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।