Move to Jagran APP

शिकारियों की फायरिग से एक हिरन घायल

चोला के गांव खबरा व खानपुर के बीच जंगलों में शाम बाइक सवार शिकारियों ने हिरन के झुंडों पर फायरिग की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 11:49 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:09 AM (IST)
शिकारियों की फायरिग से एक हिरन घायल
शिकारियों की फायरिग से एक हिरन घायल

बुलंदशहर, जेएनएन। चोला के गांव खबरा व खानपुर के बीच जंगलों में शाम बाइक सवार शिकारियों ने हिरन के झुंडों पर फायरिग की। इसमें एक हिरन घायल हो गया। फायरिग की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देख शिकारी फरार हो गए।

loksabha election banner

चोला गांव खानपुर व खबरा के बीच घने जंगल हैं। यहां हिरन व नील गायों का झुंड भ्रमण करता है। बताया जाता है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक सवार कुछ शिकारी जंगलों में पहुंचे और हिरनों के झुंड पर फायरिग कर दी, जिससे एक हिरन घायल हो गया। फायरिग की आवाज सुनकर खेतों में लौट रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शोर-शराबा करते हुए ग्रामीणों ने शिकारियों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइकों से फरार हो गए। ग्रामीण घायल हिरन का उपचार कराया। चोला चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी शिकारी कई बार ने जंगलों में हिरन का शिकार करने का प्रयास कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.