जयंत चौधरी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
रालोद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
संसू, बुलंदशहर : रालोद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने कहा कि रालोद जयंत चौधरी के नेतृत्व में किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसान, दलित, मजदूर व महिला विरोधी है। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक दिलनवाज खान, अतुल कुमार, विकास, अंजू, फरमान, खलील, सुरेश व वसीम आदि मौजूद रहे।
गुलावठी: रालोद पूर्व जिला उपाध्यक्ष डा.जेपी ¨सह के आवास पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी के जन्मदिवस पर केक काटा तथा मिठाई का वितरण किया। जयप्रकाश तेवतिया, डा.जेपी ¨सह, अशोक ढाका, प्रमेंद्र उर्फ सोनू तेवतिया युवा रालोद जिलाध्यक्ष, लियाकत अली, परितोष यादव, किरनपाल ¨सह, शिवम सिरोही, सुभाष बजरंगी, दीपक तेवतिया, आदित्य वर्मा, प्रदीप चौधरी, शिवकुमार, पवन एडवोकेट, महराजुद्दीन आदि लोग शामिल रहे।