अब टोल फ्री नंबर पर होगा शिकायतों का निस्तारण
अब शहरवासियों को सफाई मार्ग प्रकाश पेयजल आपूर्ति समेत किसी भी समस्या के लिए पालिका दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए पालिका ने टोल फ्री नंबर 18001025151 जारी कर दिया है। इसपर शिकायतों का निराकरण होगा।
बुलंदशहर, जेएनएन। अब शहरवासियों को सफाई, मार्ग प्रकाश, पेयजल आपूर्ति समेत किसी भी समस्या के लिए पालिका दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए पालिका ने टोल फ्री नंबर 18001025151 जारी कर दिया है। इसपर शिकायतों का निराकरण होगा।
टोल फ्री नंबर का शुभारंभ पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने किया। चेयरमैन ने कहा कि शहरवासियों को अब सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश, पेयजल आपूर्ति, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, गृह कर, जलकर, नकल व पालिका संबंधी शिकायतों के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी समस्याओं की शिकायत और व्यवस्थाओं की जानकारी टोल फ्री नंबर पर आसानी से मिलेगी। टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे समस्या सुनी जाएंगी।
अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। सुखदेव शर्मा, मोहम्मद आबिद, मुनेश तोमर, त्रिभुवन नारायण सिंह, सुधा शर्मा, कमर जहां, अजय कुमार, राजेश शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, अकरम खान, मनमोहन यादव, विकास शर्मा, देवपाल सिंह, सलीम खान, रोहताश कुमार, सुमन देवी, लक्ष्मण सिंह, पुष्कर सिंह, सुनील शर्मा, मोहम्मद वहीद, आस मोहम्मद उपस्थित रहे।