नहीं हाथ आए ¨हसा के आरोपित, गोकशी जारी
सोमवार को गोकशी को लेकर हुए बवाल के बाद बुलंदशहर के हालात अब तक सामान्य नहीं हुए हैं।
जासं, बुलंदशहर: सोमवार को गोकशी को लेकर हुए बवाल के बाद बुलंदशहर के हालात अब तक सामान्य नहीं हुए हैं। बावजूद इसके गोकशी की वारदात नहीं थम रही हैं। गुरुवार को स्याना के थल गांव के बंबे में गोवंश का शव मिला। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के इलना गांव में सांड पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उधर, चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बवाल के मुख्य आरोपित योगेश राज का सुराग नहीं लगा पाई है।
तीन दिसंबर को स्याना के महाव गांव में गोवंशों के अवशेष मिलने से हुई ¨हसा में गोली लगने से स्याना कोतवाल सुबोध कुमार ¨सह शहीद हो गए थे। गोली लगने से ¨चगरावठी गांव निवासी सुमित (21) पुत्र अमरजीत की मौत हो गई थी। बुधवार रात को भी पुलिस ने स्याना में बवाल के नामजद आरोपित सुदेश चौधरी, विशाल त्यागी व महाव में जीतू उर्फ फौजी के घर दबिश दी। बलवाइयों के परिजनों ने घर में तोड़फोड़ का आरोप पुलिस पर लगाया है। बवाल प्रभावित तीन गांव महाव, नयाबांस व ¨चगरावठी में चौथे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। पूरे दिन योगेश राज के पकड़े जाने की रही चर्चा
जासं, बुलंदशहर : गुरुवार को सोशल मीडिया पर योगेश राज के पकड़े जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। अखबार के दफ्तरों के फोन घनघनाने लगे। देर शाम पुलिस के अधिकारियों ने इस खबर पूरी तरह निराधार बताया। एसएसपी केबी ¨सह ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।