रंगोली प्रतियोगिता में पटेल सदन ने मारी बाजी
नगर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में नवरात्र पर्व पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में पटेल सदन ने बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या अनिता चौधरी ने किया। साथ ही विद्यार्थियों को नवरात्र व दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
बुलंदशहर, जेएनएन। नगर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में नवरात्र पर्व पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में पटेल सदन ने बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या अनिता चौधरी ने किया। साथ ही विद्यार्थियों को नवरात्र व दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता संयोजक सरिता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता स्कूल के चारों सदनों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच कराई गई। निर्णायक मंडल द्वारा पटेल सदन को प्रथम, नेहरु सदन को द्वितीय व शास्त्री सदन को तृतीय स्थन घोषित किया गया। इस मौके पर रजनीश कुमार, भारत भूषण, केके कौशिक, सतीश चंद, राहुल त्यागी, विवेक कुमार, सुषमा, शिवानी, गरिमा, साक्षी, तनु, रिया व श्वेता आदि मौजूद रहीं।
थैले बनाओ प्रतियोगिता में निखिल व कंचन अव्वल
बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के एलडीएवी इंटर कॉलेज में शनिवार को थैले बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में निखिल और बालिका वर्ग में कंचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर कपड़े के सुंदर-सुंदर थैले बनाए। प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह तोमर ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं के मध्य कलात्मक क्षमता का विकास होने के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त प्रदेश के निर्माण में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राएं स्वयं कपड़ों के बैग का प्रयोग करें और अपने परिवार के लोगों को तथा परिचितों को भी प्रेरित करें, इससे स्वच्छ भारत एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना पूरा होगा। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में निखिल प्रथम अखिलेश द्वितीय उमंग तृतीय एवं बालिका वर्ग में कंचन प्रथम, ममता द्वितीय और अलका तृतीय स्थान पर रहीं। दिवाकर, सौरव, सरिता एवं यशिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शशिबाला पंत, अखंड प्रताप सिंह, गौरव गौड़, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार, सुधीर भारद्वाज, मुकेश चंद, पीयूष गर्ग, पूनम वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।