विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंग्रेजों के जमाने के जर्जर पुल से मिलेगी मुक्ति, बुलंदशहर में काली नदी पर 18.97 करोड़ से बनेगा नया डबल लेन पुल

By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 08 Nov 2026 07:00 AM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर में काली नदी पर 18.97 करोड़ रुपये की लागत से डबल लेन पुल के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इससे यातायात सुगम होगा।

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर एसएच डीडी-335 पर 18.79 करोड़ रुपये से पुल निर्माण के एस्टीमेट को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है।

दीपावली के बाद काली नदी पर पुराने पुल के बराबर में डबल लेन पुल का निर्माण का कार्य शुरू करा हो जाएगा। काली नदी पर डबललेन पुल निर्माण के बाद यातायात को रफ्तार मिलेगी।

हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर एसएच डीडी-335 पर ब्रिटिश हुकूमत द्वारा काली नदी पर पुल निर्माण कराया गया था। पुल संकरा होने के साथ ही अब जर्जर स्थिति में है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले दिनों हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर एसएच डीडी-335 के गुलावठी से कुचेसर के हिस्से का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का एस्टीमेट शासन को भेजा था।

सेतु निगम ने काली नदी पर ब्रिटिश कालीन सिंगल लेन पुल के बराबर में डबललेन पुल निर्माण का 18.97 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने काली नदी पर ब्रिटिश कालीन सिंगल लेन पुल के बराबर में काली नदी पर 18.97 करोड़ रुपये से डबल लेन पुल निर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

एस्टीमेट को स्वीकृति मिलते ही धनराशि भी जारी हो गई है। सेतु निगम दीपावली के बाद काली नदी पर डबल लेन पुल निर्माण का कार्य शुरू कराएगा। डबल लेन पुल की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर की होगी।

उधर लोक निर्माण विभाग के हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर एसएच डीडी-335 के गुलावठी से कुचेसर रोड के एस्टीमेट को भी जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। काली नदी पर डबल लेन पुल निर्माण के बाद यातायात को रफ्तार मिलेगी।

इन्होंने कहा...

शासन ने हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर एसएच डीडी-335 पर काली नदी पर डबललेन पुल निर्माण के 18.97 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। दीपावली के काली नदी पर डबल लेन पुल का निर्माण शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-अरुण गुप्ता, डीपीएम सेतु निगम
हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर एसएच डीडी-335 के गुलावठी से कुचेसर तक के टुकड़े के चौड़ीकरण एवं स़दृढ़ीकरण के एस्टीमेट को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। सेतु निगम के काली नदी पर डबल लेन पुल निर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति मिल गई है।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।