विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में एनकाउंटर: कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर, दिल्ली के चर्चित समीर मर्डर केस में था फरार

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:12 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2026 08:05 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने डी-कंपनी से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया।  

कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर  ( फोटो स्रोत : जागरण)

कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने किया एनकाउंटर।

  2. डी-कंपनी से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मुठभेड़ में मारा गया।

  3. नसीम पर 25 से अधिक मामले दर्ज थे, छोटा शकील से संबंध।

डिजिटल डेस्क, बुलंदरशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदरशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डी-कंपनी से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को ढेर कर दिया। पुलिस को नसीम दुर्रानी की तलाश लंबे समय से थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुलंदरशहर में एनकाउंटर केदौरान नसीम दुर्रानी और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी।

WhatsApp Image 2026-11-20 at 07.20.08

कई राउंड चली गोलियां..

इस दौरान नसीम दुर्रानी को कई राउंड गोलियां लग गईं, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026-11-20 at 07.20.00

नसीम दुर्रानी का नाम कई प्रकरण में चर्चा में रहा था। वो अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के भी लगातार संपर्क में रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छोटा शकील ने उसे छोटा राजन की हत्या करने की भी सुपारी दी थी।

25 से अधिक मामले दर्ज

इससे पहले, नसीम दुर्रानी ने कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई थी।

WhatsApp Image 2026-11-20 at 07.19.53

वहीं, नसीम के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और लूट जैसे कुल 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। यही नहीं, उस पर पाकिस्तानी मूल के तारिक फतेह की हत्या मामले में साजिश रचने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें- पंचकूूला वालों के लिए अच्छी खबर, शहर में घूमने के लिए किराये पर मिलेगी साइकिल; ई-बाइक भी उपलब्ध रहेगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।