Move to Jagran APP

मास्क न पहनने वालों से वसूला जुर्माना

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में नपा कर्मियों एवं पुलिस द्वारा शुक्रवार को मास्क को लेकर अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 05:57 PM (IST)
मास्क न पहनने वालों से वसूला जुर्माना

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में नपा कर्मियों एवं पुलिस द्वारा शुक्रवार को मास्क को लेकर अभियान चलाया गया। मास्क का प्रयोग न करने वालों से जुर्माना भी वसूला। साथ ही स्ट्रीट वैंडर्स को चेतावनी दी कि वे अपनी खोखो और ठेलों पर ग्राहकों को भीड़ न लगाएं।

loksabha election banner

बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर चलने वाली निजी बसों के चालकों को खुली चेतावनी दी कि बसों में यात्रियों को मास्क का प्रयोग अवश्य कराएं। बाद में नपा कर्मियों ने पुलिस के साथ अजीजाबाद स्थित साप्ताहिक पैठ में दुकानदारों से शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। बुलंदशहर बस स्टैंड, जहांगीराबाद रोड पर अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला। ईओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि करीब चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

बिना मास्क घूमने पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा

संवाद सूत्र, दानपुर : गुरुवार को पुलिस ने मास्क न पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने इन लोगों की सूचि तैयार कर 14 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही 24 लोगों के चालान काटे हैं। यह सभी लोग दानपुर गांव के रहने वाले हैं। चौकी प्रभारी रुस्तम सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। जो लोग कोविड के नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा शुक्रवार को अधिकारियों ने गांवों में घूमकर लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने की नसीहत दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.