घरों में ही पढ़ें मस्जिद की नमाज
ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि ईद की नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिद में न जाएं। सामूहिक रुप से त्यौहार न मनाएं। घर पर रहकर ही ईद की नमाज पढ़नी है और त्यौहार मनाना है। इसके लिए डीएम और एसएसपी ने अपील करते हुए निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस शहर से देहात तक निगरानी करेगी।
बुलंदशहर, जेएनएन। ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है, कि ईद की नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिद में न जाएं। सामूहिक रुप से त्यौहार न मनाएं। घर पर रहकर ही ईद की नमाज पढ़नी है और त्यौहार मनाना है। इसके लिए डीएम और एसएसपी ने अपील करते हुए निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस शहर से देहात तक निगरानी करेगी।
लोगों से अपील है, कि घर पर रहकर ही ईद की नमाज अदा करें। इस समय कोरोना संक्रमण होने का खतरा अधिक है। हम स्वयं बीमारी से बचेंगे तो परिवार भी बचा रहेगा। सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं।
-रविद्र कुमार-डीएम पुलिस ड्यूटी पर तैनात हैं। किसी को भी सामूहिक रूप से ईदगाह या मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। लोग प्रेमपूर्वक घर में ही त्यौहार मनाएं। सामूहिक रूप से खड़े न हों। इस समय विषम हालात हैं, इसलिए शारारिक दूरी का पालन जरुरी है। सभी को ईद की शुभकामनाएं।
-संतोष कुमार सिंह-एसएसपी