Move to Jagran APP

बुलंदशहर में बहन के साथ छेड़छाड़ पर बोला भाई, मन करता है सुसाइड कर लूं Bulandshahr News

कोतवाली देहात क्षेत्र में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ उसके भाई के सामने ही छेड़छाड़ की। क्षुब्‍ध भाई ने कहा कि मन करता है कि आत्‍महत्‍या कर लूं।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 12:52 PM (IST)
बुलंदशहर में बहन के साथ छेड़छाड़ पर बोला भाई, मन करता है सुसाइड कर लूं Bulandshahr News

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में दुष्‍कर्म की घटनाओं के बीच कोतवाली देहात के भूड क्षेत्र में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ उसके भाई के सामने ही छेड़छाड़ की। आरोपितों ने विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट भी की। आरोपित शोर मचाने पर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे भाई ने कप्‍तान के सामने कहा कि मन कर रहा है कि वह आत्महत्या कर ले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

दंपती गया हुआ था नोएडा

मामले में पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। भूड क्षेत्र निवासी पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 19 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से नोएडा गया हुआ था। घर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री और 18 वर्षीय पुत्र मौजूद थे।

पुलिस जांच में जुटी

आरोप है कि पुराने विवाद के चलते समीप ही रहने वाले दबंग युवकों ने पहले उसके पुत्र से कहासुनी की और फिर घर में घुस आए। आरोपितों ने घर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितो ने पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली देहात इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

किशोरी से दुष्कर्म, दो आरोपितों पर मुकदमा

वहीं खुर्जा में घेर के कमरे में खींचकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में दुष्कर्म करने वाले आरोपित और उसके साथी के खिलाफ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह पत्नी के साथ अपनी 14 वर्षीय पुत्री की तलाश करता हुआ घेर में पहुंचा। जहां इधर-उधर देखने पर उसकी पुत्री का कुछ पता नहीं चल सका। जब उसने बराबर में ही पड़ोसी के घेर की तरफ देखा, तो उसके घेर का कमरा बंद था। जिस पर दंपती पड़ोसी के घेर में बंद दरवाजे के निकट पहुंच गए। जहां से उन्हें चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस पर उन्होंने धक्का देते हुए दरवाजे को खोल दिया।

आरोपितों को तलाश रही पुलिस

दरवाजे के खुलते ही वहां से दो युवक उन्हें धक्का देकर भाग निकले। जिसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो उसकी पुत्री बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि कुछ होश में आने पर उसकी पुत्री ने जानकारी दी कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे युवक ने उसके हाथ-मुंह पकड़े हुए थे। साथ ही आरोपितों ने किशोरी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना देहात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अभिषेक और उसके साथी अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

दूसरी ओर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। एक अन्‍य मामले में दूसरे गांव में एक किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि बुधवार रात उसके घर पर जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के गांव बङोड़ा निवासी राजू आया। राजू का उसके पति के पास आना जाना है। बुधवार की रात उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। राजू ने महिला को घर पर अकेला देखा तो उसने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित फरार हो गया।

दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुरुवार की सुबह महिला का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज करके आरोपित के यहां दबिश दी। इसके अलावा दूसरी घटना में एक किशोरी बुधवार की शाम अपने घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के ही फहीम और नसीम उसके घेर में आए और किशोरी को एक कमरे में ले गए। यहां पर दोंनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचा दिया तो आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गए। देहात कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.