महिला कामगार से मोबाइल छीनकर भागा, सीसीटीवी में कैद
पॉटरी सेंटर में महिला मजदूर से लुटेरे ने दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। महिला से मोबाइल छीनने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बुलंदशहर, जेएनएन। पॉटरी सेंटर में महिला मजदूर से लुटेरे ने दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। महिला से मोबाइल छीनने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
खुर्जा निवासी सरला पॉटरी सेंटर स्थित एक उद्योग में मजदूरी करती है। रविवार दोपहर वह किसी काम से पॉटरी के बाहर आईं और एक पेड़ के नीचे बैठकर अपने किसी परिजन से मोबाइल पर बात करने लगी। इसी बीच युवक ने महिला से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। महिला के शोर मचाने काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने लूटेरे का पीछा किया, लेकिन उक्त लूटेरा बाइक सवार दूसरे युवक के साथ फरार हो गया। महिला से मोबाइल लूटने की घटना एक पॉटरी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।