पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बुलंदशहर जेएनएन भाजयुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पब्लिक इंटर कालेज में पौधारोपण किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
बुलंदशहर, जेएनएन : भाजयुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पब्लिक इंटर कालेज में पौधारोपण किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कालेज में गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग एकत्र होकर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कालेज परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी के श्रृंगार के लिए पौधारोपण जरूरी है। लगातार हो रही पेड़ों की कमी के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। इसका असर आज वातावरण में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही उन्हें प्लास्टिक का प्रयोग नहीं और स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित, मोनू गर्ग, रोहित अग्रवाल, डा. केशव मैथिल, लाला ठाकुर, अरविंद, सम्मी, उमेश तायल, कुलदीप शर्मा आदि रहे।