छोटी दीपावली पर गुलजार दिखे बाजार
दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार पूरी तरह से गुलजार दिखाई दिए। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ पड़े। अधिकांश दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी।
बुलंदशहर, जेएनएन। दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार पूरी तरह से गुलजार दिखाई दिए। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ पड़े। अधिकांश दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी।
नगर के बजाजा बाजार, गांधी रोड, पदम सिंह गेट, कबाड़ी बाजार, कालेज मार्ग, मंडी दानगंज आदि मार्केट में लोगों ने पूजन के लिए नए कपड़े और अन्य सामान खरीदा। इस बार कई तरह की आकर्षक झालरों की बाजार में खूब डिमांड रही। दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि इस बार चाइनीज नहीं देशी झालरों, सजावटी की वस्तुओं आदि की डिमांड सबसे ज्यादा है। इस बार भी ग्राहकों की पहली पसंद देश में निर्मित होने वाले उत्पाद ही रहे। दूसरी तरफ पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त रहने के कारण गांधी मार्ग पर जाम नहीं लगा, लेकिन सुभाष मार्ग, ककराला, तहसील मार्ग पर जाम की स्थिति बनीं रही। इसके अलावा पर्व पर घर पहुंचने के लिए भी लोगों को काफी उत्साह और जल्दबाजी दिखाई दी। नगर से होकर गुजरने वाली अधिकांश बसे हाउसफुल दिखाई दी। वहीं खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का भी यहीं हाल रहा। ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर कुछ यात्री ट्रेन के ऊपर बैठकर यात्रा करते हुए नजर आए।