मानसून से पहले साफ होंगे शहर के सभी नाले
बारिश में जल भराव न हो इसके लिए पालिका ने शहर के सभी नालों को साफ करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। पिछले आठ दिन से नालों की सफाई की जा रही है। एक राधानगर नाले को छोड़कर बाकी सभी नाले पालिका स्वयं साफ कराएगी। इसके साथ ही सैनिटाइज अभियान भी चलाया जा रहा है।
बुलंदशहर, जेएनएन। बारिश में जल भराव न हो इसके लिए पालिका ने शहर के सभी नालों को साफ करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। पिछले आठ दिन से नालों की सफाई की जा रही है। एक राधानगर नाले को छोड़कर बाकी सभी नाले पालिका स्वयं साफ कराएगी। इसके साथ ही सैनिटाइज अभियान भी चलाया जा रहा है।
शासनादेश के मुताबिक मानसून से पहले सभी नालों को साफ कराया जाता है। अब मानसून सिर पर है। इसलिए पालिका ने नालों की सफाई के लिए काम शुरू कर दिया है। 40 फीसद नालों और पुलिया को साफ कराया जा चुका है। शेष नालों और पुलिया की सफाई का काम जारी है। शहर में बस अड्डे के पास से निकलने वाले राधानगर के नाले की सफाई के लिए पालिका टेण्डर छोड़ेगी। इसके अलावा सभी नालों को पालिका के कर्मचारी स्वयं ही साफ करेंगे। इसके साथ ही मंगलवार को पालिका ने शहर में सैनिटाइज अभियान चलाया। क्लासिक होटल के आसपास सैनिटाइज किया गया। गौरीशंकर डिग्री कालेज और कचहरी को भी सैनिटाइज किया गया। पालिका ईओ निहालचंद का कहना है कि इस बार नियमानुसार सफाई हो रही है। राधानगर नाले के लिए एक बार टेण्डर छोड़ चुके हैं। कोई निविदा नहीं आई। अब एक बार फिर से टेण्डर निकाला जाएगा।