कांग्रेस की नीतियों से लोगों को कराया अवगत
जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव भुन्ना जाटान में सभा आयोजित करके लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और वर्तमान सरकार पर वक्ताओं ने कई तरह के कटाक्ष किए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस का साथ देने की लोगों से अपील की।
जेएनएन, बुलंदशहर। जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव भुन्ना जाटान में सभा आयोजित करके लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और वर्तमान सरकार पर वक्ताओं ने कई तरह के कटाक्ष किए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस का साथ देने की लोगों से अपील की।
गुरुवार शाम गांव भुन्ना जाटान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सभा आयोजित की गई। जिसमें हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार रही। उस समय किसान कभी भी परेशान नहीं रहा, लेकिन वर्तमान समय में किसान परेशान हैं। उनकी परेशानी ने ही उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर कर दिया है। पिछले काफी दिनों से दिल्ली में किसान कृषि कानून को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिसके बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान सरकार द्वारा नहीं किया गया है। उन्होंने आगामी चुनावों में लोगों से कांग्रेस का साथ देने की अपील की। इसमें हरेंद्र अग्रवाल, कांग्रेस वरिष्ठ नेता पंकज मलिक, सचिन कुमार, देवेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, विजेंद्र सिंह, लालू सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र बजाज आदि रहे।
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेसियों ने की बैठक
पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेसियों ने गुरुवार को नितिन भटनागर के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत गांव नयागांव में बैठक का आयोजन किया। बैठक से पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और प्रदेश उपाध्यक्ष मलिक का स्थानीय कांग्रेसियों ने हाईवे पर ढोल नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने मौजूद लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने जिलास्तर और ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक, पंडित सुभाष गांधी, विनय शर्मा, निजाम मलिक, शादाब खान, हर्षवर्धन बाल्मीकि, इस्लाम मलिक, शकील अहमद, हाजी फाजिल, मुनीर अकबर, पुरुषोत्तम शर्मा, विजय राही, मनीष चतुर्वेदी, नफीस बालौत आदि मौजूद रहे।