घरेलू हिसा और कानूनी अधिकारियों के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत एनआरईसी कालेज में वेबिनार आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं को घरेलू हिसा और कानूनी अधिकार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत एनआरईसी कालेज में वेबिनार आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं को घरेलू हिसा और कानूनी अधिकार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
गुरुवार को एनआरईसी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित वेबिनार में प्राचार्य डा. केडी शर्मा ने छात्रों से कहा कि वह अपनी ताकत को पहचाने और कानूनी अधिकारों के प्रति भी सचेत रहे। जिससे समय आने पर विपरीत परिस्थिति का सामना किया जा सके। वहीं प्रीति भार्गव एडवोकेट द्वारा छात्राओं को कानून अधिकार, घरेलू हिसा और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. वैशाली गुप्ता ने किया। वहीं वेबिनार के दौरान ही सुरक्षा से संबंधित शपथ छात्राओं को शपथ दिलाई गई। वहीं महाविद्यालय में कोविड-19 के दृष्टिगत इम्यूनिटी सिस्टम वर्धन पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। जिसमें आठ प्रतिभागी रहे और यह प्रतियोगिता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। इसमें सोमरिटा सैनी, विनीता गुप्ता, मनीषा, दिनेश, सूरज आदि रहे।