Move to Jagran APP

धान की बंपर आवक, दामों में गिरावट

अनूपशहर : धान के दाम में तेजी से गिरावट के चलते किसान अपनी धान लेकर मंडी पहुंच रहा है

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Oct 2017 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 11 Oct 2017 06:53 PM (IST)
धान की बंपर आवक, दामों में गिरावट
धान की बंपर आवक, दामों में गिरावट

अनूपशहर : धान के दाम में तेजी से गिरावट के चलते किसान अपनी धान लेकर मंडी पहुंच रहा है। अत्यधिक धान आने से मुख्य सड़क पर दूर तक जाम लगा हुआ है। अपने माल को पहले तोल कराने के लिए किसानों में होड़ लगी हुई है। मंडी में चारों तरफ धान के बड़े-बड़े ढे़र लगे हुए है।

loksabha election banner

बुधवार को मंडी में धान की अत्यधिक आवक होने के कारण मंडी में चारों तरफ धान के बड़े-बड़े ढ़ेर लग गये। धान कटने के बाद अत्यधिक दाम मिलने की सूचना पर किसानों में अपना धान जल्द बेचने की होड़ लग गयी। जिससे किसानों ने अपने धान को सुखाकर मंडी की ओर तेजी से रूख कर लिया। मंडी में अधिक धान की आवक के कारण अनूपशहर-शिकारपुर रोड पर स्थित मंडी के अंदर चारों ओर धान के बड़े-बड़े ढ़ेर लगे होने के साथ किसानों के वाहनों से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। मुख्य रोड पर दूर तक वाहनों की लम्बी लाइन लगने से शिकारपुर-अनूपशहर मार्ग पर नागरिकों को आवागमन में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जनपद में धान की खरीद में जहांगीराबाद के बाद अनूपशहर का महत्वपूर्ण स्थान है। धान खरीद के प्रारम्भिक दाम सुगंध 26 सौ से शुरू हुआ था जो वर्तमान में 21 पर आ गया है। धान की 1509 प्रजाति के दाम 2950 से गिरकर 2500 पर आ गये है। धान के दाम लगातार गिरने से किसान को लग रहा है, कि कहीं उसके धान का मूल्य न्युनतम काफी गिर गया तो उसे आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। अनूपशहर मंडी से कई बड़ी कम्पनियों द्वारा धान खरीद की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.