विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: इंटरनेट मीडिया पर हुआ चुनावी रंग गाढ़ा, पार्टी तैयार कर रही डिजिटल योद्धा

Published: Wed, 10 Apr 2024 01:38 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकतंत्र के पर्व में राजनीतिक रैलियों के साथ चुनावी शोर शुरू हो गया है। ऐसे में ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर हुआ चुनावी रंग गाढ़ा, पार्टी तैयार कर रही डिजिटल योद्धा
इंटरनेट मीडिया पर हुआ चुनावी रंग गाढ़ा, पार्टी तैयार कर रही डिजिटल योद्धा

अमर सिंह राघव, बुलंदशहर। लोकतंत्र के पर्व में राजनीतिक रैलियों के साथ चुनावी शोर शुरू हो गया है। ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर भी चुनावी रंग चढ़ने लगा है। दल जमीनी स्तर से इंटरनेट मीडिया तक प्रचार व दावे के जरिये चुनावी जंग को धार दे रहे हैं। इंटरनेट के जरिए युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक को अपने पक्ष में करने की कोशिश तेज हो गई हैं।

लोकसभा चुनाव मैदान में राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए रैलियों का दौर तेज कर दिया है। बुलंदशहर सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब चुनाव प्रचार ने भर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।

पार्टियों ने उठाया प्रचार का जिम्मा

कुछ कंपनियां लोकसभा, विधानसभा एवं ब्लाक स्तर पर टीम की तैनात कर प्रचार का जिम्मा उठा रही हैं। डिजिटल लड़ाके प्रचार की फुल गारंटी ले रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उम्मीदवार समर्थकों के साथ गली-गली जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेते थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में कोरोना के चलते रैलियां कम आयोजित हुई थीं। पहली बार प्रचार के लिए तकनीक प्रयोग शुरू हुआ था।

डिजिटल के योद्धा भी तैयार

राजनीतिक दलों ने मौके को भुनाने के लिए डिजिटल के योद्धा भी तैयार किए हैं। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के जरिये इंटरनेट मीडिया को प्लेटफार्म बना अपनी चुनावी लड़ाई के साथ ही अपना दमखम दिखाने में जुटे हैं। भाजपा ने कोरोना की पहली लहर से प्रोफेशनल्स की टीम के साथ वर्चुअल नेटवर्क फैला लिया था। जिला कार्यालय से लेकर गांवों तक तकनीकी टीम मजबूत कर ली।

कांग्रेस- सपा भी ले रही है इंटरनेट मीडिया का सहारा

कांग्रेस व सपा भी इंटरनेट मीडिया का सहारा ले रही है। वहीं इंटरनेट मीडिया पर बहुजन समाज पार्टी की सक्रियता कम दिखाई दे रही है। उनके नेता और कार्यकर्ता इंटरनेट मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: रामपुर में कौन संभालेगा नवाब खानदान और आजम परिवार की विरासत? जान‍िए क्‍या कह रहे शहर के लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।