पालिका ने बंद कराई नाले की खोदाई
विश्व बैंक द्वारा बनाई जा रही सड़क के तहत बाईपास पर उत्तरदायी संस्था द्वारा सड़क किनारे एक नया नाला भी बनाया जा रहा है। इस नाले का निर्माण कानून को ताक पर रखकर पालिका के बने हुए नाले से आठ फुट सड़क की ओर बनाया जा रहा है। जिससे आठ फुट चौड़ी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हो जाएगा। पालिका ने नाले की खोदाई को बंद करवा दिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। विश्व बैंक द्वारा बनाई जा रही सड़क के तहत बाईपास पर उत्तरदायी संस्था द्वारा सड़क किनारे एक नया नाला भी बनाया जा रहा है। इस नाले का निर्माण कानून को ताक पर रखकर पालिका के बने हुए नाले से आठ फुट सड़क की ओर बनाया जा रहा है। जिससे आठ फुट चौड़ी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हो जाएगा। पालिका ने नाले की खोदाई को बंद करवा दिया।
विश्व बैंक के सहयोग से अनूपशहर को जोड़ने वाले अलीगढ़-बुलंदशहर मार्ग को दोनो ओर 20-20 किमी. का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें निर्माण के साथ चौड़ीकरण भी शामिल है। इस निर्माण में आबादी वाले क्षेत्र में सीसी रोड और पानी की निकासी को नाले का निर्माण भी शामिल है। नगर में बाईपास पर सड़क बन चुकी है। निर्माणाधीन संस्था ने नाले का निर्माण करने के लिए पहले से ही बने पालिका के नाले से सड़क की ओर आठ फुट आगे करके खोदाई शुरू करा दी है, जबकि एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार ने इस बाबत विश्व बैंक के अधिशासी अभियंता अलीगढ़ को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है कि सड़क के मध्य से दोनों ओर 55 फुट छोड़कर नाले का निर्माण किया जाए। इससे सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण नहीं किया जा सके। इसके बाद भी निर्माण करने वाली संस्था ने पुराने नाले से आठ फुट सड़क की ओर खोदाई शुरू करा दी। पालिका के अधिकारियों ने संस्था के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पालिका के ईओ संजय कुमार, संजय यादव, राजकिशोर आदि कर्मियों ने नाले की खोदाई रुकवा दी। खोदाई को जेसीबी से मिट्टी से बंद करा दिया।