अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लांजेन गॉबी का किया सम्मान
संत गाडगे के 144वें जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने अंतर राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें कैनोइंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शांति स्वरुप और उनकी पत्नी लांजेन गॉबी को सम्मानित किया गया।
बुलंदशहर, जेएनएन। संत गाडगे के 144वें जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने अंतर राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें कैनोइंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शांति स्वरुप और उनकी पत्नी लांजेन गॉबी को सम्मानित किया गया। यहां युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित किया गया।
कालाआम स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासंघ के अध्यक्ष भानू प्रताप ने कहा कि समाज को शिक्षित करने के लिए समूचे समाज को आगे आना होगा। धोबी समाज में प्रतिभावान युवाओं की कमी नहीं है। बस उनको सुविधा और मंच उपलब्ध कराना है। इसी जिले के शांति स्वरुप यूथ आइकॉन हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शिशौदिया ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ी दोनों को बढ़वा दे रही है। शांतिस्वरूप ने कहा कि उन्होंने बचपन से मेहनत की। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं जीती। लांजेन गॉबी ने कहा कि खेल में भी युवा अपना कॅरियर बना सकते हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। इस दौरान समाज की वेटलिफ्टिग की राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी कुमारी दीक्षा, अमित कुमार और धीरज कुमार को भी महासंघ से सम्मानित किया। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष मुकेश दिवाकर, रोशन कनोजिया, वीर सिंह, भूपेंद्र दिवाकर, पन्नालाल, रामकिशन, पुनीत, मनवीर सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।