Move to Jagran APP

किसान सम्मान निधि के नाम पर हो रहा अन्याय

भाकियू जिला मुख्यालय ग्राम सलेमपुर में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें किसानों से जुड़ी अनेक समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा संगठन में कुछ बदलाव करते हुए विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर किसानों के साथ अन्याय पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। 50 प्रतिशत किसानों को अभी तक इस योजना का लाभ नही मिला है। अत शासन प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 12:07 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:09 AM (IST)
किसान सम्मान निधि के नाम पर हो रहा अन्याय
किसान सम्मान निधि के नाम पर हो रहा अन्याय

बुलंदशहर, जेएनएन। भाकियू जिला मुख्यालय ग्राम सलेमपुर में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों से जुड़ी अनेक समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा संगठन में कुछ बदलाव करते हुए विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम पर किसानों के साथ अन्याय पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। 50 प्रतिशत किसानों को अभी तक इस योजना का लाभ नही मिला है। अत: शासन प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें।

loksabha election banner

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर मदनपाल पाल सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को समय से भुगतान नहीं मिल रहा है। किसान को गन्ना की पर्ची नहीं मिल रही है। जिस कारण किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। जिला महामंत्री जयगोपाल शर्मा ने कहा कि आवारा पशुओं एवं जंगली जानवरों के द्वारा फसल को बर्बाद किया जा रहा है। जिससे किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। अत: जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद तेवतिया ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की जिन फसलों के मूल्य तय किए गए हैं। सरकार उन फसलों को स्वयं खरीदे, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में बाबा गंगा प्रसाद पिलानिया, ब्रहमपाल सिंह, ठा. हरपाल सिंह, वीरेंद्र फौजी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक चौधरी समेत सभी तहसील अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष समेत अनेक पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.