क्यूबा में नवनियुक्त भारतीय राजदूत IFS हंसराज वर्मा बुलंदशहर में पैतृक गांव पहुंचे, 'माटी' से लगाव देख ग्रामीण गदगद
IFS Hansraj Singh Verma: क्यूबा में भारत के नवनियुक्त राजदूत आईएफएस हंसराज सिंह वर्मा बुलंदशहर जिला स्थित अपने पैतृक गांव पाली आनंदगढ़ी पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पैतृक गांव पाली आनंदगढ़ी पहुंचे आईएफएस हंसराज सिंह वर्मा।
HighLights
हंसराज सिंह वर्मा बुलंदशहर के गांव पाली आनंदगढ़ी के हैं मूल निवासी।
राजदूत नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने किया स्वागत।
संवाद सूत्र, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। क्यूबा के राजदूत नियुक्त होने के बाद आईएफएस हंसराज सिंह वर्मा अपने चाचा और छोटी बहन के साथ पैतृक गांव पाली आनंदगढ़ी पहुंचे। यहां गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। हंसराज सिंह वर्मा ने अपने परिवार के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनका गांव और यहां के लोगों से लगाव देख ग्रामीण गदगद हो गए।
गौरतलब है कि भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा को क्यूबा में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वह ब्राजील के साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूत (Consul General) के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
25 अक्टूबर को रवाना होंगे क्यूबा
क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी के मूल निवासी हंसराज सिंह वर्मा ने भारतीय विदेश सेवा आईएफएस में जगह बनाकर देश सेवा का मार्ग चुना।
क्यूबा में भारत के नए राजदूत के रूप में हंसराज सिंह वर्मा भारत और क्यूबा के बीच द्विपक्षीय, व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने राजदूत की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगामी 25 अक्टूबर को क्यूबा रवाना होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IFS हंसराज सिंह वर्मा? जो क्यूबा में होंगे भारत के राजदूत; UP के गांव से है इनका नाता
हंसराज सिंह वर्मा गुरुवार की सुबह अपने चाचा सेवानिवृत प्रोफेसर राजेंद्र सिंह वर्मा और छोटी बहन शर्मिला के साथ राजदूत नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पाली आनंदगढ़ी पहुंचे। यहां अपने चचेरे भाई और ताऊ राजपाल सिंह से परिवार और गांव के लोगों का हाल-चाल जाना।
इस दौरान आईएफएस हंसराज सिंह वर्मा का गांव से लगाव देखने को मिला। इस अवसर पर किसान यूनियन के नेता मांगे राम त्यागी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हिमाचल चौधरी, वीरे सिंह, अजीत चौधरी और हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे।
