मुठभेड़ के बाद अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालक दबोचा
जहांगीराबाद पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। जहांगीराबाद पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया की पुलिस सोमवार की रात गांव कल्याणपुर तिराहे पर चेकिग कर रही थी। चेकिग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा बाइक रोकने पर दोनों युवकों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिग की। जिसमें बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति धर्मपाल पुत्र खचेडू, ग्राम सकरपुर थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के कब्जे एक तमंचा 315 बोर और बैग से पांच तमंचे मय कारतूस बरामद हुए। बदमाश का दूसरा साथी हरवीर उर्फ भूरा पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी गहना थाना जहांगीराबाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी ने बताया गिरफ्तार पकड़ में आया बदमाश अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालक है और अवैध शस्त्र बेचने जा रहा था। बदमाश की निशानदेही पर अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व काफी संख्या में अर्ध बने शस्त्र बरामद हुए। बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर जघन्य अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।