Move to Jagran APP

रसोई गैस के दाम कम हो तो महंगाई से मिलेगी निजात

रसोईघर के सामान के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने रसोई का बजट पहले से ही बिगाड़ रखा था। दिसंबर माह में रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गैस के दाम में बढ़ोतरी से रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। आम बजट 2021-22 की तैयारियां शुरू होने पर गृहणियों की रसोई गैस के दाम कम होने की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 11:47 PM (IST)
रसोई गैस के दाम कम हो तो महंगाई से मिलेगी निजात
रसोई गैस के दाम कम हो तो महंगाई से मिलेगी निजात

जेएनएन, बुलंदशहर। रसोईघर के सामान के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने रसोई का बजट पहले से ही बिगाड़ रखा था। दिसंबर माह में रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गैस के दाम में बढ़ोतरी से रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। आम बजट 2021-22 की तैयारियां शुरू होने पर गृहणियों की रसोई गैस के दाम कम होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

महिलाओं को रसोईघर के सामान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से महंगाई से जूझना पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने से महिलाओं को बजट को और बिगाड़ दिया है। महिलाओं रसोई चलाना भारी पड़ रहा है। मध्यम वर्ग की महिलाओं के सामना दिन- प्रतिदिन महंगी होती रसोई परेशान कर रही है।

..

बोली महिलाएं

कोरोना संक्रमण से काम धंधे बंद होने के कारण पटरी पर नहीं लौट पा रहे हैं लेकिन रसोई का खर्चा नियमित रूप से चल रहा है। रसोई के सामान में लगातार बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट पहले से ही बिगड़ रहा है। महंगी रसोई गैस ने रसोई के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। महंगी रसोई से राहत दिलाने के लिए आम बजट में गृहणियों का ध्यान रखते हुए रसोई गैस के दाम कम किए जाएं।

- आरती शर्मा, गृहणी

..

रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दाम ने महिलाओं को रसोई चलाना भारी कर रखा है। दिसंबर माह में रसोई गैस के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गैस के बार-बार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा रसोई गैस के बढ़ते दाम रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं। सरकार आम बजट 2021 की तैयारी शुरू कर दी है। आम बजट से महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। बजट में गैस के दाम कम किए जाएं। जिससे महिलाओं को राहत मिल सके।

- नेहा देवी, गृहणी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.