पाक आतंकियों का साथ देगा तो नहीं सुधरेंगे रिश्ते: वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कश्मीर में हिंसा की कोई एक वजह नहीं है। हां, पाकिस्तान अगर आतंकवादियों का समर्थन करता रहेगा तो रिश्ते नहीं सुधरेंगे।
बुलंदशहर(जेएनएन)। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अगर आतंकवादियों का समर्थन करता रहेगा तो रिश्ते कभी नहीं सुधरेंगे। कश्मीर में हिंसा की कोई एक वजह नहीं है। हर पहलू पर ध्यान है। बहुत जल्द सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
गुलावठी में पत्रकारों से उन्होंने कहा भारत पाकिस्तान से ही नहीं सभी मुल्कों से मधुर संबंध का हामी है। समय आने पर आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सभी देशों से हाथ मिलाने पर विदेश नीति में गति आएगी। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए आगे चल रहा है। पाकिस्तान में जितने भी भारतीय बंदी है, उन्हें छुड़ाने की प्रक्रिया जारी है। जाकिर नाईक के सवाल पर टिप्पणी से वे बचते रहे। राजबब्बर को यूपी की कमान सौंपने के सवाल पर कहना था कि यह कांग्र्रेस का अपना फैसला है। पर राजबब्बर अब तक जहां से भी चुनाव लड़े, दोबारा वहां मैदान में नहीं उतरे।
उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
भाजपा सरकार बने बिना यूपी का विकास: मेनका
बुलंदशहर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक से विकास का पहिया थम चुका है जबकि भाजपा शासित प्रदेशों में तेजी से तरक्की हो रही है। जब तक यूपी की सत्ता भाजपा के हाथ में नहीं होगी, यहां के दिन बहुरने वाले नहीं हैं। केंद्र सरकार की योजनाएं किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने वाली हैं, लेकिन सपा सरकार उसमें रोड़ा डालती है।
केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने शिकारपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। कहा कि भाजपा में जात-बिरादरी जैसी कोई बात नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता देश की सेवा करना अपना कर्तव्य समझता है। आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी को जीतना भाजपा के लिए बहुत जरूरी है। विकास के मामले में यूपी से एमपी और राजस्थान जैसे प्रदेश बहुत आगे हैं। वहां बिजली किल्लत नहीं है। सड़कें चमाचम हैं। योजनाओं का सही से क्रियान्वयन होता है। यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में सिर्फ सौ रुपये बढ़ाए गए जबकि अन्य प्रदेशों में बढ़ोतरी हजारों में की गई है।
कार्यकर्ता गांव में योजनाओं की विस्तार से जानकारी दें ताकि अन्य पार्टियों की तुलना में बीजेपी द्वारा कराए गए कार्यों का लोगों को पता चले। न्होंने केंद्र की जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, बीमा योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना आदि वस्तार से जानकारी दी।