भाजपाईयों ने नगर में निकाली पदयात्रा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में पदयात्रा निकालकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा।
संवाद सहयोगी, खुर्जा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में पदयात्रा निकालकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। विधानसभा क्षेत्र में यह पदयात्रा 15 दिसंबर तक लगातार निकाली जाएगी।
खुर्जा के जेवर अड्डा चौराहे पर शनिवार सुबह को काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। जहां कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक से 15 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ शनिवार को खुर्जा से हो गया है। नगर के जेवर अड्डा चौराहे से कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। यह यात्रा गांधी मार्ग, ककराला, कबाड़ी बाजार, दाताराम चौक होते हुए सिटी स्टेशन स्थित अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकर की उपलब्धियों और जनहित में किए कए कार्यों की जानकारी लोगों को दी। इस मौके पर विधायक बिजेंद्र ¨सह, हरी ¨सह, भगवानदास ¨सघल, विजय सोलंकी, डा. हर्ष, नवनीत बंसल, संजय शर्मा, सतीश वाल्मीकि, हरजीत ¨सह टीटू, राजू राघव, डीसी गुप्ता, ऋषभ पंडित, प्रोफेसर अजय छौकर, राजकुमार प्रजापति, तनुश्री प्रजापति, प्रिया आदि रहे।