विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिदू बता मुस्लिम महिला की कराई शादी, नगदी, जेवरात लेकर भागी

By JagranEdited By:
Published: Sun, 13 Mar 2022 09:32 PM (IST)

पहले गरीब बताकर रिश्ते कराने के नाम पर साढे़ तीन लाख हड़पकर महिला को हिदू बताकर शादी करा दी। कई ...और पढ़ें

हिदू बता मुस्लिम महिला की कराई शादी, नगदी, जेवरात लेकर भागी
हिदू बता मुस्लिम महिला की कराई शादी, नगदी, जेवरात लेकर भागी

बुलंदशहर, जेएनएन। पहले गरीब बताकर रिश्ते कराने के नाम पर साढे़ तीन लाख हड़पकर महिला को हिदू बताकर शादी करा दी। कई माह साथ रहने के बाद महिला नगदी व जेवरात लेकर चंपत हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव राजारामपुर निवासी नरेन्द्र पुत्र गंगासरन ने दी तहरीर में बताया कि वह क्षेत्र की कंपनी में काम करता है। कंपनी में ही काम करने वाले कर्मचारी ने अपना परिचित बताते हुए सिकंदराबाद नगर की कालोनी निवासी एक युवती को हिदू परिवार का बताकर शादी कराने की बात कही। गरीब परिवार बताते हुए साढ़े तीन लाख रुपये पहले ले गए। पिछले साल 17 अगस्त को उसकी शादी करा दी गई, लेकिन उसकी पत्नी कुछ दिन बाद ही कपड़े दिलाने की जिद करने लगी। कपड़े दिलाने के बाद वह बाइक पर पत्नी को छोड़कर सब्जी खरीदने चला गया। घर पहुंचने पर पता चला कि वह 70 हजार रुपये व जेवरात गायब हो चुकी है। जब उसकी रिश्तेदार मौसी व अन्य बताए स्वजन से जानकारी ली तो उन्होंने उल्टे उसके खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर कोतवाली में बंद करा दिया। बाद में भैया दूज पर वह पत्नी को घर ले आया। उसके ड्यूटी जाने के दौरान परिवार के लोगों ने उसे एक अन्य युवक के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह उसकी पत्नी है। वह इससे पूर्व बुगरासी क्षेत्र में मुस्लिम युवक के साथ शादी कर चुकी है। मौसी व परिवार के लोग गलत धंधे में लिप्त हैं। इसी तरह कई लोगों से ठगी कर चुके हैं। वर्जन..

तहरीर के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण की जांच के बाद की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

-जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिकंदराबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।