केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई धनराशि
खुर्जा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत कैंप लगाकर केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि जुटाई अ
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 06:15 PM (IST)
खुर्जा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत कैंप लगाकर केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि जुटाई और लोगों से अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की। नगर के भूड़ा मंदिर के निकट लगाए गए शिविर का शुभारंभ विधायक बिजेंद्र ¨सह और भाजपा के प्रदेश मंत्री अखिल कुमार ने किया। गौरव शर्मा ने कहा कि बाढ़ के कारण केरल में काफी क्षति हुई है। उन्होंने लोगों से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सचिन शर्मा, रोहित जैन, संचित बंसल, पंडित अमित शर्मा, हरजीत ¨सह टीटू, गौरव वर्मा, राजीव सोलंकी, नरेंद्र प्रताप आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें