हाथरस के पीड़ित परिवार को जरूर मिलेगा न्याय: लालबाबू
हाथरस के पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा और दोषियों पर संवैधानिक कार्रवाई होगी। यह बात खुर्जा नगरपालिका का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि ने कही।
बुलंदशहर, जेएनएन। हाथरस के पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा और दोषियों पर संवैधानिक कार्रवाई होगी। यह बात खुर्जा नगरपालिका का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि ने कही। वहीं उन्होंने साफ-सफाई और कर्मियों की तैनात के संबंध में जानकारी जुटाई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंगलवार दोपहर बाद राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि खुर्जा नगरपालिका पहुंच गए। जहां उन्होंने सबसे पहले पालिका में तैनात नियमित और संविदाकर्मियों के विषय में जानकारी जुटाई। जिसके बाद साफ-सफाई को लेकर सफाई इंस्पेक्टर रोबिन से जानकारी जुटाई। साथ ही मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने आए हैं। इसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। साथ ही कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी में जनता की सेवा की और छह महीने तक सैनिटाइजर, मास्क आदि के लिए तथा कोरोना काल लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्था की। वहीं हाथरस में पीड़िता बिटिया को लेकर कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलकर आए हैं। हाथरस में पीड़ित परिवार की जो भी समस्याएं हैं। उसे प्रदेश के मुख्यमंत्री से अवगत कराउंगा। वहीं प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को न्याय जरूर दिलाएगी। जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें एसडीएम लवी त्रिपाठी, सीओ सुरेश सिंह, कोतवाल एमके उपाध्याय, इंस्पेक्टर महेश राठौर आदि रहे।
.......
नदारद दिखीं चेयरपर्सन
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि औचक निरीक्षक करने के लिए मंगलवार दोपहर को नगरपालिका पहुंचे। जहां पालिका के अधिशासी अधिकारी जेके आनंद अवकाश पर थें। वहीं नगर पालिका चेयरपर्सन परवीन बेगम भी नदारद दिखीं। शायद उन्हें इस दौरे के संबंध में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।