स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली। समापन के दौरान अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के तहत नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली। समापन के दौरान अतिथियों ने विचार व्यक्त किए।
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के तहत नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा नगर के अनाज मंडी गेट से शुरू होकर नगर के रेलवे रोड, महादेव चौराहा, पैठ चौराहा, बड़ा बाजार, घंटा घर होते हुए रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर सम्पन्न हुई। समापन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा. अनीता लोधी ने वहां मौजूद अलग अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद का प्ररेणा स्त्रोत बनने का आग्रह करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तिलकराज साहनी सहित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गिरज वाष्र्णेय ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहसंयोजक विकास कुमार, प्रदीप राजपूत, रजत ठाकुर, नीरज शर्मा, वैभव बाबा, नवीन ठाकुर, अरुण सिघल, पप्पन, विकास वाष्र्णेय, अनिल राजपूत, विपिन पंडित, मयंक वाष्र्णेय, महेश गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।