्रग्राम प्रधानों ने की लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ग्राम प्रधानों ने हड़ताल पर बैठे लेखपालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया। इससे विभागीय काम के साथ-साथ आम आदमी भी प्रभावित हो रहा है।
बुलंदशहर: ग्राम प्रधानों ने हड़ताल पर बैठे लेखपालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया। इससे विभागीय काम के साथ-साथ आम आदमी भी प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार को राजेबाबू पार्क में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने धरना दिया। संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मेद्र ¨सह ने कहा कि सदर एसडीएम अर¨वद ¨सह द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपालों के खिलाफ की गई कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन कार्रवाई से नाराज लेखपालों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कई दिनों से तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी जगमाल ¨सह मावई ने कहा कि हड़ताल की वजह से विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सरकारी काम कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने पर जोर दिया। लेखपालों द्वारा किए जाने वाले कार्य बाधित नहीं हो। जिससे लोगों को परेशानियों को सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर लेखपालों की हड़ताल तत्काल समाप्त कराने की मांग की। हड़ताल समाप्त नहीं करने वाले लेखपालों को बर्खास्त करने पर भी जोर दिया। इस दौरान वारिस अली, हरेंद्र ¨सह, मुनेश प्रधान, हरस्वरूप, कृष्ण पाल, महेंद्र, विजेंद्र, महेंद्र, मनोहर व संगीत आदि मौजूद रहे।