जिलेभर में विधि-विधान से हुई गोवर्धन पूजा
जिलेभर में गुरुवार क ेागोवर्धन पूजा श्रद्धा के साथ की गई। लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 10:15 PM (IST)
बुलंदशहर: जिलेभर में गोवर्धन पूजा श्रद्धा के साथ की गई। लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने पटाखे भी चलाए। गुरुवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा हुई। लोगों ने गोबर से गोवर्धन महाराज, घेर, गाय-बछड़े की स्थापना कर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। घर के पुरुषों ने पूजन कर पूजन स्थल की परिक्रमा की। पूजन के उपरान्त सभी लोगों ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर लोगों ने गोवर्धन पर भी आतिशबाजी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें