Move to Jagran APP

आने वाले दिनों में झमाझम बरसात की संभावना

जिले मानूसन की दस्तक के बाद भी बदरा बरसने में बेरूखी दिखा रहे हैं। जिसकी वजह से कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में झमाझम बरसात की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 11:25 PM (IST)
आने वाले दिनों में झमाझम बरसात की संभावना
आने वाले दिनों में झमाझम बरसात की संभावना

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले मानूसन की दस्तक के बाद भी बदरा बरसने में बेरूखी दिखा रहे हैं। जिसकी वजह से कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में झमाझम बरसात की संभावना जताई है।

loksabha election banner

बंगाल की खाड़ी से उठी नम पूर्वी हवाओं की बेरूखी और पिछले माह का तापमान मानसून को लेट कर गया। जिसकी वजह से जुलाई में आसमान में छाए बदरा बिन बरसे आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि जिले में कुछ स्थानों पर बरसात हुई और मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान में गिरावट होने लगी। तेज गति से चली हवाएं ठंडक का अहसास कराने लगी, लेकिन करीब चार दिनों से बादलों के बीच सूर्यदेव की आंख मिचौली चलती रही। इससे गिरा पारा ऊपर चढ़ गया। अब रविवार को फिर मौसम ने करवट बदली। आसपास बरसात होने का असर जिले पर बना रहा। जारी है। आसमान में घटाएं छाती रहीं। हवाओं में ठंडक बनीं रही। हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। केवीके के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि भले ही मानसून देरी से दस्तक दे रहा है, लेकिन जिले पर खंड वर्षा का असर बना हुआ है। रविवार से आने वाले दिनों में मानसून का असर दिखाई देगा। झमाझम बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। झमाझम बारिश से खिले चेहरे

अहमदगढ़: रविवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। फसलों में पानी की पूर्ति होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। राजवीर सिंह, भूदेव शर्मा, प्रेम सिंह, विष्णु मीणा आदि किसानों ने बताया कि वर्तमान में धान, चारा, ईख आदि फसलों को पानी की जरूरत थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.