विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमी की सगाई होने की सूचना से आगबबूला हुई युवती, पुलिस लेकर उसके घर पहुंची; मौके पर जमकर हंगामा

By Sunder Singh Rana Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 03 Jul 2026 06:40 AM (IST)

Bulandshahr News :प्रेमी की सगाई की सूचना मिलते ही प्रेमिका पुलिस के साथ उसके बुलंदशहर स्थित घर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सगाई होने की सूचना पाकर प्रेमिका पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची (एआई जेनरेटेड फोटो)

सगाई होने की सूचना पाकर प्रेमिका पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची (एआई जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. युवक ने गांव जाकर अन्य युवती से शादी तय की।

  2. बुलंदशहर पुलिस मामले की कर रही जांच।

संवाद सूत्र, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सगाई होने की सूचना प्रेमिका को लग गई। सूचना मिलते ही प्रेमिका पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रेमिका से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

थाना नरसेना क्षेत्र निवासी एक युवक जनपद हापुड़ के थाना क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर में मजदूरी करता था। युवक की सगाई की सूचना युवती को लग गई। सूचना मिलते ही गुरुवार को युवती गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को साथ लेकर प्रेमी युवक के घर पहुंच गई।

पुलिस ने बताया कि युवक युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर रिलेशनशिप में रहा और बिना बताए गांव जाकर किसी और से शादी करने के लिए सगाई की रस्म करा ली। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक युवती बुधवार की शाम को पुलिस को अपने साथ लेकर आई थी। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के साथ नरसेना पुलिस भी युवक के घर गई थी। जहां पर पुलिस ने युवक की परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किशोरी के साथ अधेड़ ने की छेड़छाड़

ऊंचागांव: थाना नरसेना क्षेत्र एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम को मोहल्ला स्थित दुकान से बिस्किट लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में बैठे गांव निवासी गैर समुदाय के एक अधेड़ ने किशोरी को पहले रुपए देने का लालच देकर घर में बुलाने का प्रयास किया और फिर किशोरी के मना करने पर आरोपित ने घर के अंदर ले जाने का प्रयास किया।

किशोरी किसी तरह अधेड़ से हाथ छुड़ाकर भाग गई और अपनी मां को जाकर घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के पिता थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तहरीर दिए जाने के 20 घंटा बाद भी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि शराबी ने किशोरी से कुछ कह दिया था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।