गौरव किशोर को मिला यूथ आइकन अवार्ड
शहर के डीएम रोड स्थित शिवम लाज में भारत विकास परिषद संस्कार का नव वर्ष महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां गौरव किशोर शर्मा को यूथ आइकन अवार्ड 2020 से नवाजा गया।
जेएनएन, बुलंदशहर। शहर के डीएम रोड स्थित शिवम लाज में भारत विकास परिषद 'संस्कार' का नव वर्ष महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां गौरव किशोर शर्मा को यूथ आइकन अवार्ड 2020 से नवाजा गया।
कार्यक्रम संयोजिका मंजू गुप्ता, सपना गोयल और कमल बंसल ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। यहां बालीवुड थीम पर क्यों बने करोड़पति जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी मौके पर फिल्म और सास्कृतिक कार्यो में अपनी सहभागिता के लिए गौरव किशोर शर्मा को यूथ आइकन अवार्ड 2020 से नवाजा गया। प्रोग्राम में सभी उपस्थित जनों ने प्रोग्राम का लुफ्त उठाया। बालीवुड थीम में बेस्ट परफार्मेस का अवार्ड सुरभि गुप्ता, कमल बंसल व पारुल बंसल को दिया गया। बालीवुड थीम में बेस्ट गेटअप का अवार्ड पंकज अग्रवाल व प्रीति अग्रवाल, मनीष गोयल व सपना गोयल को दिया गया क्यों बने करोड़पति में प्रथम विजेता हर्ष गोयल की टीम रही। कार्यक्रम में गौरव किशोर शर्मा को यूथ आइकन अवार्ड 2020 देकर भारत विकास परिषद ने सम्मानित किया। गौरव किशोर शर्मा की पहचान एक अच्छे एंकर के रूप में की जाती है। गौरव किशोर शर्मा ने संचालन किया। यहां अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, नीरज बंसल, आशीष गर्ग, अरुणेश गुप्ता, विशाल अग्रवाल, विश्वास सिघल, लोकेश गर्ग, कमल बंसल, गौरव बंसल, सुशील गुप्ता, वरुण अग्रवाल मौजूद रहे।
चार दिवसीय शूटिग प्रतियोगिता आज से
धमेड़ा बस स्टैंड स्थित जीरो कूल शूटिग एकेडमी एवं क्रीड़ा भारती की ओर से पांच से आठ जनवरी तक द्वितीय सौरभ चौधरी मेमोरियल शूटिग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय एयर राइफल पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त मेजर जनरल श्यौराज सिंह अहलावत की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल करेंगे। प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सत्येंद्र कुमार, एशियाड स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार ओमप्रकाश, क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष डा. संदीप त्यागी, प्रांत मंत्री अनिल शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक मनीष चौधरी ने दी है।