विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा पर रीवर ट्रेनिंग वर्क के बाद गाइड बंद स्पर निर्माण जल्द ही, 49 करोड़ का बनाया गया एस्टीमेट

By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 11 Nov 2026 05:37 PM (IST)

बुलंदशहर के मडैया माली में गंगा नदी पर गाइड बंद स्पर निर्माण के लिए 49 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिससे पुल से यातायात शुरू हो सकेगा।

मडैया माली और विरामपुर के बीच गंगा नदी पर तैयार पक्का पुल। जागरण

मडैया माली और विरामपुर के बीच गंगा नदी पर तैयार पक्का पुल। जागरण

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। स्याना तहसील के मैडया माली में गंगा नदी पर अमरोहा की निर्माणाधीन पक्के पुल के पास रीवर ट्रेनिंग वर्क के तहत गाइड बंद स्पर निर्माण को नवंबर माह में ही धनराशि जारी होने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग गाइड बंद स्पर निर्माण कार्य कराएगा। गाइड बंद स्पर निर्माण के बाद ही पुल से यातायात का संचालन शुरू हो पाएगा।

स्याना तहसील के मडैया माली और अमरोहा के विरामपुर के बीच गंगा नदी पर पक्के पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अमरोहा की ओर एप्रोच रोड का कटान होने के बाद सेतु निगम आइआइटी रूड़की के विशेषज्ञों सें पिलर या गाइड बंद स्पर निर्माण की सलाह मांगी थी। आइआइटी की टीम ने गाइड बंद स्पर निर्माण की सलाह दी थी। इसके बाद सेतु निगम ने सिंचाई विभाग से गाइड बंद स्पर निर्माण के लिए 49 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया था।

रीवर ट्रेनिंग वर्क के तहत गाइड बंद और स्पर निर्माण के लिए नवंबर माह में ही धनराशि जारी होने की पूरी उम्मीद है। सिंचाई विभाग धनराशि जारी होने के बाद गाइड बंद और स्पर निर्माण का कार्य शुरू कराएगा। दिसंबर 2021 में सेतु निगम ने मडैया माली और विरामपुर के बीच गंगा नदी पर 8318.90 लाख रुपये से 1062.65 मीटर लंबे पक्के पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था।

30 मार्च 2024 को निर्माणाधीन पक्के पुल के दो बीम नीचे गिर गए, जबकि तीसरा बीम क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसमें कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि पुल निर्माण का कार्य 2024 में ही पूरा कर लिया गयाा था लेकिन अमरोहा की अोर गंगा की धार ने एप्रोच रोड का कटान कर दिया था। गाइड बंद स्पर निर्माण के जरिए गंगा की धार को बुलंदशहर की तरफ मोड़ा जाएगा। नए साल में पुल से यातायात संचालन शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

एस्टीमेट को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद
मडैया माली और विरामपुर के बीच पक्के पुल के पास गंगा की धार को मोड़ने के लिए गाइड बंद स्पर निर्माण को सिंचाई विभाग 49 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। एस्टीमेट को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। गाइड बंद स्पर निर्माण का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा।-अरुण गुप्ता, डीपीएम सेतु निगम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।