गाजे बाजे के साथ निकली गणपति की विसर्जन यात्रा
गुलावठी: श्री गणेश महोत्सव पर नगर में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ
गुलावठी: श्री गणेश महोत्सव पर नगर में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।
श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में मां मंशा देवी पंचायती मंदिर से यात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू हुई। यात्रा नगर प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा जिन-जिन मार्गो से होकर गुजरी वहां नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाया। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से नगर गूंज उठा। रंग-बिरंगे फूलों से सजा गणपति का डोला आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान संजीव कंसल, सचिन गर्ग, मोहित जैन, पंडित राकेश कौशिक, सोनू अग्रवाल, अमरीश गोयल, कुलदीप ¨सघल, राघव वर्मा, आकाश ¨सघल, कन्हैया मित्तल, शुभम गर्ग, प्रियांशु मित्तल, गर्वित ¨सघल, विशाल ¨सघल के अलावा महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रहीं। बड़ा महादेव मंदिर से श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा को गंगा के पावन तट ब्रजघाट लेकर रवाना हुए।