Move to Jagran APP

कलेना में खेल मैदान का उद्घाटन

शासन के आदेश के बाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के खेल मैदान बनना शुरू हो गए हैं। क्षेत्र में कई गांवों में मैदान तैयार हो चुके हैं और कई गांवों में मैदान बनाए जाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को गांव कलेना में खेल मैदान का उद्घाटन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 12:10 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:02 AM (IST)
कलेना में खेल मैदान का उद्घाटन
कलेना में खेल मैदान का उद्घाटन

बुलंदशहर, जेएनएन। शासन के आदेश के बाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के खेल मैदान बनना शुरू हो गए हैं। क्षेत्र में कई गांवों में मैदान तैयार हो चुके हैं और कई गांवों में मैदान बनाए जाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को गांव कलेना में खेल मैदान का उद्घाटन किया गया।

loksabha election banner

खुर्जा क्षेत्र के गांव कलेना में खेल मैदान तैयार किया गया है। जिसमें दौड़ने के लिए ट्रैक, वॉलीबाल समेत कई खेलों की व्यवस्था कराई गई है। शुक्रवार को विधायक विजेंद्र सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशा प्रिया ने खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान तैयार किए जा रहा हैं। जिससे युवाओं को सड़क पर दौड़ने के लिए मजबूर न होना पड़े। इस मौके पर नरेश सोलंकी, चौधरी ध्यान सिंह, सुनील राघव, रौनक देवी, वेदप्रकाश द्विवेदी, राजेश राघव, धर्मेंद्र सिंह चौधरी, हरेंद्र सिंह आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.