बवाल के चार और आरोपित गिरफ्तार, दबिश जारी
¨चगरावठी बवाल के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नामजद और तीन प्रकाश में आने वाले हैं।
जासं, बुलंदशहर: ¨चगरावठी बवाल के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नामजद और तीन प्रकाश में आने वाले हैं। फरार चल रहे आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली के गांव ¨चगरावठी में गोकशी को लेकर हुए बवाल के आरोपितों की तलाश में पुलिस दिन-रात दबिश दे रही है। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपित ¨चगरावठी निवासी अंकुर और अमित उर्फ अंटी को थाना क्षेत्र के ही गांव बरौली के पास से गिरफ्तार कर लिया। ¨चगरावठी गांव के ही हेमू गुर्जर और आशीष को क्षेत्र के गांव नयाबांस से गिरफ्तार किया है। अंकुर का नाम मुकदमे में नामजद है। बाकी तीनों जांच में सामने आए हैं। अब तक पुलिस 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा होने के बाद आरोपितों और उनके परिवार वालों पर दबाव बढ़ गया है। जांच में जुटी एसआइटी टीम को घटना के 13 दिन बाद भी शहीद कोतवाल सुबोध कुमार ¨सह का पिस्टल और मोबाइल नहीं मिले हैं। मुख्य आरोपित योगेश राज भी फरार है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
आत्मदाह की चेतावनी से एलआइयू व पुलिस अलर्ट
बवाल के दौरान मारे गए ¨चगरावठी के युवक सुमित के माता-पिता ने 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी हुई है। इसके बाद से पुलिस प्रशासन और एलआइयू अलर्ट है। हिन्दू रक्षा दल और जाट समाज की 30 दिसंबर को होने वाली महापंचायत को लेकर भी पुलिस-प्रशासन आंतरिक जानकारी जुटा रहे हैं।
गांवों में सन्नाटा बरकरार
¨चगरावठी प्रकरण में वांछित आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को नोटिस चस्पा किए थे। शनिवार को भी गांवों चिंगरावठी, नयाबांस में सन्नाटा पसरा रहा।
नर¨सहानंद का अनशन आज से
¨चगरावठी प्रकरण को लेकर यति नर¨सहानंद सरस्वती काला आम पर रविवार से अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने बवाल में मारे गए सुमित और जीतू फौजी को निर्दोष बताया है।