Move to Jagran APP

ससुर ने की छेड़छाड़, छह ससुरालियों पर दहेज का मुकदमा

नगर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके ससुर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता का अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न भी किया गया। बाद में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति ससुर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 06:19 PM (IST)
ससुर ने की छेड़छाड़, छह ससुरालियों पर दहेज का मुकदमा

जेएनएन, बुलंदशहर। नगर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके ससुर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता का अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न भी किया गया। बाद में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति, ससुर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी गौतमबुद्धनगर के बिसरख क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में एक कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि बीते दिनों विवाहिता घर में अकेली थी। तभी दुकान करने वाला उसका ससुर घर पहुंच गया और उसके कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके विरोध करने पर ससुर ने उसके साथ मारपीट करते हुए किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने पति एवं अन्य ससुरालीजनों को जानकारी दी तो उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.