Move to Jagran APP

गांवों में लागू हो खेत-तालाब योजना: संयुक्त सचिव

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राजवीर सिंह पंवार बुधवार को जलशक्ति अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले के नौ ब्लाक डार्क जोन में शामिल है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 06:24 AM (IST)
गांवों में लागू हो खेत-तालाब योजना: संयुक्त सचिव
गांवों में लागू हो खेत-तालाब योजना: संयुक्त सचिव

बुलंदशहर: कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राजवीर सिंह पंवार बुधवार को जलशक्ति अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले के नौ ब्लाक डार्क जोन में शामिल है। गंगा के किनारे बसे जिले की ऐसी हालत देखकर संयुक्त सचिव हैरान हुए और संबंधित अधिकारियों को कारगर उपाय करने के लिए निर्देशित किया।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संयुक्त सचिव राजवीर सिंह पंवार ने कहा कि खेत तालाब योजना के तहत गांव का पानी गांव में और शहर का पानी शहर में होना चाहिए। जितना पानी का प्रयोग कर रहे है, उतना ही जमीन के अंदर रिचार्ज करना जरूरी है, वरना यहां भी गुजरात जैसी स्थिति कहीं भी आ सकती है। संयुक्त सचिव ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम को जल्द संचालित कराएं। बैठक में डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन तालाबों पर कार्य चल रहा है उसे जल्द पूर्ण कराया जाए। इस दौरान संयुक्त सचिव ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को माउंट एवरेस्ट पर जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाई के लिए भी बधाई दी।

जल है तो कल है: राजवीर सिंह पंवार

संसू, बुलंदशहर: कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण योजना के तहत राजकीय कृषि विद्यालय परिसर में किसान जागरूकता मेले का आयोजन किया। इसका शुभांरभ कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजवीर सिंह पंवार ने किया।

मेले में 45 निजी व सरकारी कंपनियों ने स्टाल के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकी का प्रदर्शन किया। कृषि विभाग, कृषि रक्षा, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग आदि विभागों ने भी स्टाल के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकी का प्रदर्शन किया। मेले में जिले भर से लगभग 2185 कृषक एवं प्रगतिशील कृषक, महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया।

संयुक्त सचिव राजवीर सिंह पंवार व जिलाधिकारी रविद्र सिंह ने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे है जल शक्ति अभियान का महत्व बताते हुए कहा कि जल ही जीवन है, जल है तो कल है। यदि आज वर्षा के जल का संचयन कर लेंगे, तो आने वाले समय में भूगर्भ जल स्तर सही बना रहेगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश का जनपद बुलंदशहर कृषि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। गंगा यमुना के क्षेत्र में सभी फसलें सफलता पूर्वक पैदा की सकती है। लेकिन जनपद बुलंदशहर के कृषक गन्ना, धान खेती पर विशेष बल दे रहे है। इस मौके पर स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, जिला उद्यान अधिकारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.