किसानों के हित को ध्यान में रखकर बनाया कृषि कानून : फग्गन सिंह
कृषि कानून किसानों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस कानून का फायदा किसानों को जरूर मिलेगा। आंदोलन कर रहे किसान अगर बेहतरी के लिए कुछ अच्छे सुझाव दें तो उन्हें जरूर माना जाएगा लेकिन कानून को वापस लेने की मांग के पीछे वजह क्या है यह समझ नहीं आ रही। यह बात खुर्जा के गांव हजरतपुर स्थित जय भगवती जनरल एंड फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहीं।
जेएनएन, बुलंदशहर। कृषि कानून किसानों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस कानून का फायदा किसानों को जरूर मिलेगा। आंदोलन कर रहे किसान अगर बेहतरी के लिए कुछ अच्छे सुझाव दें, तो उन्हें जरूर माना जाएगा, लेकिन कानून को वापस लेने की मांग के पीछे वजह क्या है, यह समझ नहीं आ रही। यह बात खुर्जा के गांव हजरतपुर स्थित जय भगवती जनरल एंड फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहीं।
गांव हजरतपुर स्थित फ्लोर मिल में केंद्रीय मंत्री करीब 5:30 बजे पहुंचे। मिल का उद्घाटन करने के बाद इसका निरीक्षण किया। वहां लगी मशीनों के विषय में जानकारी जुटाई। करीब आधा घंटे तक निरीक्षण करने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। जहां उन्होंने अडानी ग्रुप द्वारा खुर्जा और सिकंदराबाद में सप्लाई की जा रही गैस के रेट में विभिन्नता को ठीक कराने के संबंध में वार्ता करने की बात कही। किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि जब हम कोई आंदोलन करते हैं, तो आंदोलन करने से पहले एक एजेंडा होता है, लेकिन अब तक की वार्ता में किसानों का कोई एजेंडा सामने नहीं आया है। अगर कृषि कानून को लेकर किसानों के कुछ अच्छे सुझाव आते हैं, तो उन्हें माना जाएगा। क्योंकि सरकार किसानों का हित चाहती है, उनका नुकसान नहीं। कृषि कानून भी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिससे किसानों की आय बढ़ सके। फसल की लागत के अनुपात में किसानों को फसलों के उचित दाम मिल सकें। इसमें धीरेंद्र सोलंकी उर्फ बॉबी, राहुल सिंह, गजेंद्र, पवन कुमार आदि रहे।
......