किसानों से टोल टैक्स न लेने की मांग
भारतीय किसान यूनियन (भानू) की एक बैठक खुर्जा स्थित पहासू अड्डे पर आयोजित की गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की एक बैठक खुर्जा स्थित पहासू अड्डे पर आयोजित की गई। बैठक में गभाना टोल प्लाजा पर किसानों से हो रही अवैध वसूली पर चर्चा करके विरोध जताया गया। राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र क्रियावली कार्यकर्ताओं के साथ गभाना टोल प्लाजा पर पहुंचे और क्षेत्र के किसानों को टोल टैक्स न लेने की मांग की। आश्वासन के बाद किसानों ने अरनिया स्थित प्रदेश सचिव बिट्टी गौड़ के आवास पर बैठक की। इस दौरान दीपक गुप्ता को नगराध्यक्ष खुर्जा से मेरठ मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही मुकेश शर्मा मंडल सचिव युवा, अभय भारद्वाज को जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर, नौसाद अली अरनिया ब्लॉक अध्यक्ष, रविद्र कुमार खुर्जा ब्लॉक उपाध्यक्ष, वरूण राघव खुर्जा नगर सचिव, मुनेश उर्फ मोनू अरनिया सचिव, पुणेंद्र शर्मा नगर उपाध्यक्ष खुर्जा और अभय सिंह को तहसील उपाध्यक्ष गभाना घोषित किया गया। इस मौके पर यशपाल सिंह, पंकज शर्मा, बंटी लोधी आदि मौजूद रहे।