Move to Jagran APP

किसानों ने उप मुख्य गन्ना अधिकारी को बंधक बनाया

जहांगीराबाद चीनी मिल में पिछले एक सप्ताह से पेराई बंद होने के कारण गन्ना किसानों के सब्र का बांध टूट गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में गन्ना किसानों ने रालोद नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा के नेतृत्व में चीनी मिल में धरना दिया। गुस्साए किसानों ने उपमुख्य गन्ना अधिकारी को भी बंधक बनाकर अपने साथ ही बैठा लिया। वहीं मिल के चीफ इंजीनियर को बार-बार बुलाने पर भी वह मौके पर नहीं पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 11:49 PM (IST)
किसानों ने उप मुख्य गन्ना अधिकारी को बंधक बनाया
किसानों ने उप मुख्य गन्ना अधिकारी को बंधक बनाया

जेएनएन, बुलंदशहर।

loksabha election banner

जहांगीराबाद चीनी मिल में पिछले एक सप्ताह से पेराई बंद होने के कारण गन्ना किसानों के सब्र का बांध टूट गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में गन्ना किसानों ने रालोद नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा के नेतृत्व में चीनी मिल में धरना दिया। गुस्साए किसानों ने उपमुख्य गन्ना अधिकारी को भी बंधक बनाकर अपने साथ ही बैठा लिया। वहीं, मिल के चीफ इंजीनियर को बार-बार बुलाने पर भी वह मौके पर नहीं पहुंचे। इससे किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बाद में एक-दो दिन में चीनी मिल चलाने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।

किसानों का कहना था कि सरकार ने जहांगीराबाद मिल की मरम्मत के लिए करोड़ों रुपए दिये। इसके बाद भी मिल की हालत खस्ता बनी हुई है। प्रत्येक पेराई सत्र में मिल की खस्ता हालत की वजह से सुचारू रूप से पेराई नहीं हो पाती है। इसका खामियाजा क्षेत्र के गन्ना किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

एक मई से मिल में टरबाइन खराब होने से पेराई बंद है। इस कारण सैकड़ों गन्ना किसानों का गन्ना मिल परिसर में ट्रालियों में लदा हुआ सूख रहा है। मिल सही होने का इंत•ार कर रहे गन्ना किसान उस भड़क गए, जब उन्हें मिल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके चलते शुक्रवार को गन्ना किसानों ने रालोद नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा के नेतृत्व में चीनी मिल कार्यालय पर डेरा डाल दिया। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मिल-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, उपमुख्य गन्ना अधिकारी ब्रह्म प्रकाश सिंह को भी बंधक बना लिया।

गन्ना किसान बार बार चीफ इंजीनियर को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं, मिल में फैली अव्यवस्थाओं को भी किसानों ने प्रशासन की लापरवाही करार दिया। किसानों का आरोप है कि मिल में पेराई बंद होने से उनका गन्ना इस भीषण गर्मी में सूख रहा है। वर्तमान पेराई सत्र में कई बार मिल बंद होने से गन्ने की पर्ची मिलने और उस पर तौल कराने में भी किसानों को समस्या होती है।

मिल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में मिल शुरू कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही किसानों ने धरना समाप्त किया और वापस गए।

इन्होंने कहा..

मिल की टरबाइन खराब होने के कारण पेराई बाधित हो रही है। जिसकी मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही मिल को चालू कर दिया जाएगा। किसानों की अन्य समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।

मनोज कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी, चीनी मिल, जहांगीराबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.