Move to Jagran APP

हक की लड़ाई के लिए एकजुट हों किसान और मजदूर: नीरपाल सिंह

देश का अन्नदाता और मजदूर भाजपा सरकार में परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर हो रहा है। किसान और मजदूरों को अपने हक की लड़ाई एक जुट होकर लड़नी होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 11:37 PM (IST)
हक की लड़ाई के लिए एकजुट हों किसान और मजदूर: नीरपाल सिंह
हक की लड़ाई के लिए एकजुट हों किसान और मजदूर: नीरपाल सिंह

बुलंदशहर, जेएनएन। देश का अन्नदाता और मजदूर भाजपा सरकार में परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर हो रहा है। किसान और मजदूरों को अपने हक की लड़ाई एक जुट होकर लड़नी होगी।

loksabha election banner

उक्त विचार गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने गांव दौलतपुर कलां में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों की अनदेखी के चलते किसान के गन्ने का बकाया भुगतान भी नहीं मिल पा रहा है। गन्ना क्रय केन्द्र पर तौल के नाम पर घटतौली की जा रही है। इससे किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है। मजदूर मनरेगा की मजदूरी के लिए ब्लाक कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। रोजगार की दुहाई देने वाली केंद्र और राज्य की सरकारें लोगों को बेरोजगार की तरफ ले जा रही है। अपनी समस्याओं का निदान पाने के लिए किसान और मजदूर को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। बैठक की अध्यक्षता सतवीर सिंह और संचालन शकील ने किया। बैठक में महिला अध्यक्ष आरती, सुमनलता, नानक, अब्दुल सलाम, प्रताप सिंह, इकबाल सिंह, संजीव कुमार, शमशाद, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.