Move to Jagran APP

सभी को मिलकर देना चाहिए बेटियों की शिक्षा पर जोर

महिला दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 11:14 PM (IST)
सभी को मिलकर देना चाहिए बेटियों की शिक्षा पर जोर
सभी को मिलकर देना चाहिए बेटियों की शिक्षा पर जोर

बुलंदशहर, जेएनएन। महिला दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

loksabha election banner

सिकंदराबाद मार्ग स्थित गांव नगला मोहद्दीनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेविका प्रवेश राजपूत ने कहा कि सभी को एकजुट होकर बेटियों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए। अगर बेटियां शिक्षित होंगी, तो भारत दुनियाभर में बुलंदियों की ऊंचाई को छू सकेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। संगठन के जिला युवा समन्वयक आकर्ष दीक्षित ने भारत सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं के विषय में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर अनुज राजपूत, यशराज सिंह, प्रिया, मिथलेश, साक्षी, धीरू, राखी, चेतना, युवराज, कामना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.