Move to Jagran APP

ऊर्जा निगम का दावा फेल, नगर में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप

ऊर्जा निगम पंचमहोत्सव के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा कर रहा था लेकिन गोवर्धन और भैया दूज पर बाधित हुई विद्युत आपूर्ति ने निगम के दावों की पोल खोल दी। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाल्ट और क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत के बाद ही विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 11:14 PM (IST)
ऊर्जा निगम का दावा फेल, नगर में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप
ऊर्जा निगम का दावा फेल, नगर में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप

जेएनएन, बुलंदशहर। ऊर्जा निगम पंचमहोत्सव के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा कर रहा था लेकिन गोवर्धन और भैया दूज पर बाधित हुई विद्युत आपूर्ति ने निगम के दावों की पोल खोल दी। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाल्ट और क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत के बाद ही विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई।

loksabha election banner

ऊर्जा निगम ने पंचमहोत्सव में निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का तैयारी करने का दावा किया था। दीपावली पर निगम ने बेहतर विद्युत आपूर्ति जरूर हुई लेकिन गोवर्धन और भैया दूज पर निगम की व्यवस्था लड़खड़ा गई। गोवर्धन पर शाम और भैया दूज पर सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगर यमुनापुरम, अंसारी रोड, अस्पताल रोड, कालाआम रोड, भूड़ रोड, कचहरी रोड, प्रीत विहार कालोनी, डीएम रोड, प्रेमनगर, आधा कृष्णा नगर, आवास विकास, शेख सराय समेत दर्जन भर इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं सोमवार की सुबह भैया दूज पर भी बिजली गायब रही। गोवर्धन और भैया दूज पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष रहा। अफसरों का दावा है कि रविवार को बारिश के कारण फाल्ट के चलते ब्रेकडाउन और सोमवार को पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि विभागीय अधिकारियों त्योहार पर चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति देने का वादा किया था लेकिन सब दावे फेल साबित हुए। इन्होंने कहा..

फाल्ट और क्षतिग्रस्त विद्युत पोल की मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट और विद्युत पोल की मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी।

- शिवकुमार, शहर एक्सईएन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.