मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर मतदान फीसद 64.02 था। जबकि लोकसभा चुनाव में इस सीट में मतदान का फीसद 62.07 रहा। अब उपचुनाव में सभी दलों को जोर मतदान का फीसद बढ़ाने पर है। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर से प्रयास किया और आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया। उम्मीद है कि मंगलवार को उपचुनाव में सदर सीट पर मतदान का नया रिकार्ड कायम होगा।
जेएनएन, बुलंदशहर। वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर मतदान फीसद 64.02 था। जबकि लोकसभा चुनाव में इस सीट में मतदान का फीसद 62.07 रहा। अब उपचुनाव में सभी दलों को जोर मतदान का फीसद बढ़ाने पर है। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर से प्रयास किया और आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया। उम्मीद है कि मंगलवार को उपचुनाव में सदर सीट पर मतदान का नया रिकार्ड कायम होगा।